{"_id":"6308fee2772de1179607435d","slug":"mandi-news-himachal-news-minor-hanged-sundernagar-mandi-mandi-news-sml419605537","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में 17 वर्षीय नाबालिग को घरवालों ने जब पैसे नहीं दिए तो उसने दुपट्टे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और घरवालों से पैसे की मांग कर रहा था। जब घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो उसने अपनी जान दे दी।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सेरी गांव के नाबालिग ने अपने घरवालों से पैसों की मांग की। जब घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो शाम करीब 8 बजे उसने अपने घर में पंखे की कुंडी से दुपट्टे की मदद से लटक कर फंदा लगा लिया।
घरवालों को जब इस बात की भनक लगी तो उसे अस्पताल में ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संवाद