फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Johnny, Richa will rock the Ganesh festival in Jogindernagar

गणेश उत्सव जोगिंद्रनगर में जोनी, रिचा मचाएंगे धमाल

Tue, 23 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Johnny, Richa will rock the Ganesh festival in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणेश उत्सव में जाने माने कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसमें वाइस ऑफ हिमालया मोनिका, भजन गायिका जोनी ठाकुर, दिल्ली की रिचा और रोहित गणपति उत्सव में धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन

गणपति सेवा समिति के पदाधिकारी हरीश सोनी, विशाल शर्मा, विवेक वालिया ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे मूर्ति स्थापना के बाद पहली भजन संध्या में वाइस ऑफ पालमपुर सुरेश राठौर भक्तों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक रोहित कौंडल, रिचा शर्मा गणपति महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

तीसरी भजन संध्या में भजन गायिका जोनी ठाकुर, चौथी संध्या में हमीरपुर के सूफी गायक अमन, धर्मशाला से संजय खान, लवली ठाकुर, राकेश रावत को आमंत्रित किया है। 9 सितंबर तक नौ भजन संध्याओं में वाइस ऑफ हिमालया मोनिका सुमन के अलावा प्रदेशभर के भजन गायक गणपति महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या के दौरान शिव पार्वती, हनुमान की झांकियां भी मुख्य आकर्षण होंगी। आयोजक समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमन बहल ने बताया कि नौ सितंबर को दोपहर बाद मच्छयाल के बडोण स्थित खड्ड में गणपति की महिमा का विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed