फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, jbt news, cm jairam thakur

जेबीटी मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रखे सरकार

Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, jbt news, cm jairam thakur
मुख्यमंत्री से मिलते वीर मंडल के प्रधान चंद्र शेखर वैद्य और अन्य। - फोटो : Mandi
मंडी। प्रदेश जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने सोमवार को सर्किट हाउस में सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात करके उन्हें मांगपत्र सौंपा है। इसमें बीएड कर चुके लोगों को जेबीटी के पदों पर भर्ती के लिए मान्यता न दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

साथ ही कोर्ट में इससे संबंधित लंबित मामले पर सरकार से जल्द से जल्द सही ढंग से अपना पक्ष रखने की गुहार भी लगाई। जेबीटी के पदों पर बीएड करने वालों को भी पात्रता रखने का अधिकार दिया गया था, जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक का कहना है कि अन्य विवादित भर्तियों पर सरकार ने समय रहते अपना पक्ष कोर्ट में रखा और समाधान हुआ।
विज्ञापन

जेबीटी भर्ती मामले में सरकार अभी तक अपना पक्ष कोर्ट में नहीं रख पाई है जिसके कारण इसमें विलंब हो रहा है। बीएड करने वालों को अगर जेबीटी के पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी तो इससे जेबीटी का प्रशिक्षण लेने वालों के भविष्य के साथ घोर खिलवाड़ होगा। सरकार से आग्रह किया है कि बीएड धारकों को उनकी योग्यता के आधार पर ही नियुक्तियां दी जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed