फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news employees mahasangh hunger strikes seri munch

मंडी में कर्मचारी महासंघ का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 01 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news employees mahasangh hunger strikes seri munch
मंडी में क्रमिक अनशन पर बैठे नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष और सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने मंडी के सेरी चाणनी में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इससे पहले स्कूलों और कार्यालयों में गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसका मकसद क्रमिक अनशन का समर्थन तथा एनपीएस का विरोध करना था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को चेताया कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल नहीं होती है तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। एनपीएस महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की इस मुहिम को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होती है तो सरकार को साल में सिर्फ 500 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे, जबकि एनपीएस की वजह से सरकार कर्मचारियों के पैसों को निजी हाथों में दे रही है और इसका कुल खर्चा 12,000 करोड़ के आसपास प्रतिवर्ष बन रहा है। इससे जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारियों के पैसों का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से प्रदेश का हर कर्मचारी एनपीएस स्कीम का विरोध कर रहा है। एनपीएस की वजह से कर्मचारियों का बुढ़ापा भी सुरक्षित नहीं है। अपने बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए कर्मचारी एकजुट हुए हैं। सरकार को जल्द पेंशन बहाली का निर्णय लेना चाहिए और प्रदेश के पैसे का दुरुपयोग रोक पर कर्मचारियों की पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पेंशन बहाल नहीं होती है तो जिला स्तर पर या विधानसभा स्तर पर भी क्रमिक अनशन शुरू किया जा सकता है। यदि 15 सितंबर से पहले पेंशन बहाल नहीं की जाती तो फिर कर्मचारी प्रदेशभर में वोट फोर ओपीएस का अभियान शुरू कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed