फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Driver-operator forced to spend cold nights by laying cardboard in the bed

Mandi News: बेड में गत्ते बिछा कर सर्द रातें काटने को मजबूर चालक-परिचालक

Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Driver-operator forced to spend cold nights by laying cardboard in the bed
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर चालक-परिचालक विश्राम कक्ष में गत्ते बिछा कर सो रहा चालक। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिनरात सेवाएं देने वाले परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों के लिए जोगिंद्रनगर बस डिपो के रेस्टरूम में बिस्तर तक की सुविधा नहीं है। चालक-परिचालक गत्ते बिछाकर सर्द रातें काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 150 से अधिक चालक और परिचालक बस डिपो जोगिंद्रनगर में सेवाएं दे रहे हैं। बस डिपो में रात्रि ठहराव की उचित व्यवस्था न होने के कारण लंबी दूरी और अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाले चालक-परिचालक परेशान हैं।
विज्ञापन

बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि चालक- परिचालकों के नए रेस्टरूम में डोरमेट्री बेड सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। गद्दों के लिए परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को लिखित तौर पर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट का प्रावधान होते ही चालक-परिचालकों के लिए गद्दे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। चालकों, परिचालकों को सामान रखने के लिए लॉकर, नहाने के लिए स्नानागार और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन बेड की सुविधा न मिलने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। परिचालक महासंघ के एटक राज्य महासचिव संजय बड़वाल ने बताया कि रेस्टरूम के नए भवन में चालको-परिचालकों को रात्रि ठहराव के दौरान दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

बस डिपो जोगिंद्रनगर के चालकों-परिचालकों के रेस्टरूम के लिए आलिशान भवन में लॉकर, शौचालय, स्नानागार की सुविधाओं समेत डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध हैं। गद्दों के लिए बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से सौंपे गए प्रस्ताव के तहत बजट का प्रावधान जल्द होगा।
-राजकुमार जरियाल, मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed