{"_id":"637124b6e0ed1269630c97d5","slug":"mandi-news-himachal-news-dharampur-ruckus-market-vehicle-mirror-broken-mandi-news-sml427714575","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में शरारती तत्वों ने मचाया हुड़दंग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में शरारती तत्वों ने मचाया हुड़दंग,
विज्ञापन
धर्मपुर बाजार में शरारती तत्वों ने तोड़ा कार का शीशा।
- फोटो : Mandi
धर्मपुर बाजार में शरारती
तत्वों ने मचाया हुड़दंग
सड़क किनारे पार्क एक गाड़ी का शीशा तोड़ा, शिकायत पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। शरारती तत्वों ने धर्मपुर बाजार में शनिवार रात को हुड़दंग मचाया। उन्होंने एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाजार में पत्रकार भवानी दत्त ने अपनी गाड़ी को पार्क किया था। शनिवार रात को शरारती तत्वों ने बाजार में हुड़दंग मचाया और सड़क किनारे पार्क गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। इसका पता सुबह चला जब वह अपने आवास से कहीं जाने के लिए निकले। जैसे ही वह अपनी गाड़ी के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है कि जिन हुड़दंगियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि शनिवार रात को हुड़दंगियों ने बाजार में दुकानों में लगे बैनर और झंडों को नुकसान पहुंचाया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाना धर्मपुर के नजदीक हुड़दंगियों ने हुड़दंग मचाया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप ने कहा कि शिकायत आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जाएगी। संवाद