फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news bayar school management committee best education block mandi

बायर स्कूल की एसएमसी रही सर्वश्रेष्ठ

Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news bayar school management committee best education block mandi
राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट एसएमसी को पुरस्कार देते - फोटो : Mandi
मंडी। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, परामर्शदाताओं और एसएमसी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसएमसी का महत्व, इसका संविधान और स्कूल के कामकाज में एसएमसी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही व्यावसायिक शिक्षा, स्कूलों की सामाजिक लेखा परीक्षा, बालिका शिक्षा एवं स्कूल मामलों में एसएमसी की भूमिका और कामकाज आदि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में समन्वयक सुशील कुमार और बलविंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्घाटन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी के प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने किया। समापन पार्षद नेहा कुमारी ने किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति का चयन किया गया। इसमें प्राथमिक अनुभाग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बायर को प्रथम, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला न्यू कॉलोनी को द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैहनवाल को तृतीय स्थान मिला। माध्यमिक पाठशालाओं में से मन्याना स्कूल को प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैन बेहल को द्वितीय और राजकीय माध्यमिक पाठशाला पधियूं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed