फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, B pharma college jogindernagar, affiliated to atal medical university

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध होगा बीफार्मा कॉलेज

Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, B pharma college jogindernagar, affiliated to atal medical university
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर स्थित बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय अब अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक (मंडी) से संबद्ध होगा। विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सत्र 2022-23 में संबद्धता तय मानी जा रही है। अधिसूचना जारी होते ही इस महाविद्यालय में प्रवेश और परीक्षा अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की देखरेख में होगी। वर्ष 2010 में अस्तित्व में आए आयुर्वेदिक बीफार्मा महाविद्यालय की संबद्धता हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन थी।
विज्ञापन

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी से संबद्ध होने के बाद महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार की भी उम्मीद जगी है। करीब 120 प्रशिक्षु बीफार्मा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में अरसे से रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को भी भरने की कवायद शुरू हुई है। यहां पर प्रशिक्षु रसशास्त्र, बिजनस कम्यूनिकेशन, फार्मास्यूटिकल बायोलॉजी, केमिस्ट्री और डिसास्टर मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश थमन ने बताया कि कैबिनेट ने अनुबंध के आधार पर फार्मास्यूटिकल विज्ञान एवं फार्माकॉगनोसी प्रवक्ताओं की नियुक्ति की स्वीकृति दी है। कुल 14 पदों की स्वीकृति वाले इस संस्थान में रिक्त चल रहे अन्य पदों को भी भरने का सिलसिला शुरू होगा। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की संबद्धता महाविद्यालय को मिलने के बाद यहां पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed