Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Low drinking water pressure in several city wards; residents face increased hardshipLow drinking water pressure in several city wards; residents face increased hardship

Mandi News: शहर के कई वार्डों में पेयजल का कम दबाव, लोगों की बढ़ी परेशानी

Thu, 05 Nov 2026 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Low drinking water pressure in several city wards; residents face increased hardshipLow drinking water pressure in several city wards; residents face increased hardship
स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन में मंडी शहर के कई वार्डों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति का कम दबाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। समखेतर, पैलेस, सुहड़ा, भगवाहन और थनेहड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से नलों में पानी का प्रेशर कम आ रहा है। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर तैयार होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गृहणियों के लिए रसोई सहित अन्य घरेलू कामकाज निपटाना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी पुष्पराज, अनिल, नवीन कुमार, उर्वशी, तिलक राज और सतीश कुमार ने बताया कि सुबह के समय पानी का दबाव इतना कम रहता है कि घरों की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं। बर्तन धोने, कपड़े साफ करने, शौचालय के इस्तेमाल और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे तक कम प्रेशर की समस्या बनी रहती है। पुष्पराज ने बताया कि इससे पहले भी पेयजल लाइनों की मरम्मत के दौरान ऐसी समस्या सामने आई थी। उस समय अधीक्षण अभियंता से शिकायत करने के बाद कुछ दिनों तक राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर वही स्थिति पैदा हो गई है। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि उनके कार्यालय में अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति या कम दबाव से जुड़ी समस्या होने पर विभागीय कार्यालय अथवा शिकायत कक्ष में सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed