फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leakage of drinking water lines will be fixed in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पेयजल लाइनों की लीकेज होगी दुरुस्त

Thu, 20 Mar 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Leakage of drinking water lines will be fixed in Jogindernagar
जलशक्ति विभाग ने शुरू किया काम, रोकी जाएगी पेयजल की बर्बादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में पेयजल बर्बादी को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अब क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को सुधारा जाएगा। जब जिलाधीश मंडी ने संज्ञान लिया तो अब जल शक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने की जहमत उठाई है।
शहर के लक्ष्मी बाजार के समीप डाकघर से होकर मकड़ैना, दारट बगला, मझवाड़, छत्तर गांवों के लिए बिछाई गई मुख्य पाइप लाइन से बीते कई दिनों से रिसाव हो रहा था। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कामगार जुट गए हैं। उपमंडल में अन्य क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को भी सुधारने का जिम्मा जल शक्ति विभाग ने उठाया है।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस नेता अजय ठाकुर ने बताया कि उपमंडल की दशकों पुरानी पेयजल पाइपलाइन की हालत ठीक न होने से यह हालात बने हैं। लिहाजा जल शक्ति विभाग इस विषय पर भी गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए। जलशक्ति विभाग जोगिंदनगर के अधिशासी अभियंता प्यारे लाल ने कहा कि जोगिंद्रनगर में पेयजल पाइपलाइन से पानी के रिसाव को रोकने को लेकर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed