फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide on Shalanala four lane Chandigarh Manali National Highway closed again

शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद, वाहन चालक परेशान

Sun, 10 Aug 2025 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह
अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Aug 2025 07:48 PM IST
सार

हाईवे के बार-बार बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फंसे हुए वाहन चालक घंटों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Landslide on Shalanala four lane Chandigarh Manali National Highway closed again
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन का एक हिस्सा पहले से ही बाढ़ के कारण टूट चुका है। अब लैंडस्लाइड के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज गुलजार के अनुसार, मलबा हटाने में काफी समय लग सकता है, जिसके चलते हाईवे के जल्द खुलने की संभावना कम है। अगर बारिश आती है तो मलबा हटाने का कार्य और भी मुश्किल हो सकता है। हाईवे के बार-बार बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फंसे हुए वाहन चालक घंटों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं लंबा जाम लगने से हालात और बिगड़ गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed