फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   land slide. national highway closed 12 hours

हणोगी के पास चट्टान गिरने से 12 घंटे बंद रहा एनएच

Mon, 01 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Mon, 01 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी मंदिर के पास रविवार रात को चट्टान गिरने से करीब 12 घंटे तक यातायात बाधित रहा। भूस्खलन की चपेट में आने से ईंटों से भरा एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और परिचालक भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में दाखिल किया गया। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे एनएच बहाल होने से कुल्लू व मंडी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे भारी बारिश के दौरान हणोगी मंदिर के पास चट्टान गिर गई। इसी दौरान कुल्लू की ओर जा रहा ट्रक पर पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रक चालक और परिचालक को भी मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों का नगवाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एनएच बंद होने से पंडोह तक वाहनों की कतार लगी रही। सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया। एनएच बंद होने के कारण मनाली और अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लंबे रूट की बसें भी जाम में फंसी रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को स्कूल खुलने से बच्चों और कर्मचारियों को भी गंतव्य स्थान तक पहुंचे में परेशानी उठानी पड़ी।  जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा ने रात को ही मौका का जायजा लिया और घायलों को नगवाईं अस्पताल में उपचार करवाया। जाम में फंसे लोगों को हणोगी माता मंदिर कमेटी ने खाने की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed