{"_id":"68b9d8c514392038160df3e9","slug":"land-sank-in-kotla-village-six-houses-collapsed-15-families-homeless-mandi-news-c-90-1-ssml1045-168418-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोटला गांव में जमीन धंसी, छह घर ध्वस्त, 15 परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोटला गांव में जमीन धंसी, छह घर ध्वस्त, 15 परिवार बेघर
Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की लांगणा पंचायत के कोटला गांव में क्षतिग्रस्त हुए रिहायशी मकान। स्रोत - जागरूक पाठ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में लगातार हो रही भारी बरसात और ब्यास नदी के कटाव के कारण लांगणा पंचायत का कोटला गांव भूस्खलन की जद में आ गया है। अभी तक यहां करीब छह घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूस्खलन से करीब 15 घरों और गोशालाओं पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आपदा से प्रभावित 15 परिवार रिश्तेदारों के पास शरण लेकर रह रहे हैं। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाने से कोटला गांव का रिहायशी इलाका खतरे की जद में आ गया है।
भूमि कटाव से मकानों की नींव में आई दरारें गहरी होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। वीरवार को प्रशासन की टीम ने कोटला गांव में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार विनय राशपा ने भूस्खलन से बिगड़े हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन को सौंपी है। पंचायत प्रधान चंद्रमणि ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कोटला गांव में भूस्खलन से गहरी होती जा रही दरारों को देखते हुए करीब 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की नौबत आ गई है। छह घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वीरवार को विधायक प्रकाश राणा, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कोटला गांव में आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। उधर, तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि लांगणा पंचायत के कोटला गांव में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का आह्वान किया है।