{"_id":"577fdacb4f1c1be42f7fb086","slug":"kambdiya-bring-gangajal-from-gangotry","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 किमी पैदल सफर कर गंगाजल लाएंगे कांबड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 किमी पैदल सफर कर गंगाजल लाएंगे कांबड़िये
मंडी
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
गौमुख गंगोत्री के लिए रवाना होता कांबड़ियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी) क्षेत्र के कांबड़ियों का पांच सदस्यीय दल गौमुख गंगोत्री से गंगा जल लाने रवाना हो गया है। शिवभक्तों का पैदल हरिद्वार से गंगा जल लाने का साहसिक जज्बा पिछले एक दशक से अधिक समय से बरकरार है। इस बार कांबड़ियों के दल ने हरिद्वार को छोड़ गंगा के उद्गम स्थल गौमुख गंगोत्री से पैदल गंगाजल लाने का बीड़ा उठाया है। कांबड़ियों में पवन कुमार, भूपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, विनय कुमार, फतेह सिंह ने कहा कि गंगा माता का उद्गम स्थल गंगोत्री हरिद्वार से लगभग 400 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से वह सावन के पवित्र माह में हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाने जाते रहे हैं। इस बार कांबड़ियों ने गौमुख से पैदल गंगाजल लाने का निर्णय लिया है। कांबड़ियों ने बताया कि शिव भगवान की कृपा उन पर वर्षों से बनी हुई है। उनके आशीर्वाद से इस मंगल यात्रा में भी उन्हें कोई कष्ट नहीं होगा। गंगोत्री गौमुख धाम के पैदल सफर में कांबड़िये लगभग 700 किमी की दूरी तय करेंगे। कांबड़ियों का दल दो माह का पैदल सफर कर हरिद्वार से होते हुए एक अगस्त को क्षेत्र में लौटेगा। कांबड़िये गुम्मा के प्राचीन शिव मंदिर में गंगाजल का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन