फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar police station received DGP Disk Award

Mandi News: जोगिंद्रनगर थाना को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड

Mon, 15 Apr 2024 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar police station received DGP Disk Award
क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में 2023 की सालाना तिमाही रिपोर्ट में रहा अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की सालाना गतिविधियों मेें बेहतर प्रदर्शन करने पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साल 2023 में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में तीन महीनों की सालाना चार रिपोर्ट में पहला, तीसरा और छठा स्थान प्रदेशभर में हासिल करने पर यह सम्मान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन ठगी, साइबर क्राइम और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उपभोक्ताओं के महंगे मोबाइल फोन शातिरों से बरामद करने पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की सीसीटीएनएस टीम को यह सम्मान मिला है। जनवरी 2023 के पहले तीन माह में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर ने प्रदेशभर में पहला, दूसरे तिमाही में तीसरा और इसके बाद 6 माह के दो अंतराल में छठा और प्रदेश भर के 120 पुलिस थानों में बेहतर प्रदर्शन कर यह सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन

सालभर में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दर्ज ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को स्थानीय पुलिस की टीम ने तय अवधि में सुलझा कर प्रदेशभर में अलग पहचान बनाई है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक से प्रशस्ति पत्र और अन्य सम्मान प्राप्त हुआ है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की सीसीटीएनएस टीम में शामिल रहे एचएससी शेर सिंह और महिला कांस्टेबल अनिता की इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने ने सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और मंडी के अन्य पुलिस थानों के बेहतर कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed