फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jbt teacher dimand appointment

जेबीटी के स्वीकृत 700 पदों पर जल्द की जाए भर्ती

Sun, 28 May 2017 10:45 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 28 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
jbt teacher dimand appointment
teacher demo pic

मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से जेबीटी के स्वीकृत 700 पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीएस बेदी, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान प्रमोद कपिल और मंडी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि जेबीटी के स्वीकृत 700 पदों पर 50 फीसदी बैचवाइज और 50 फीसदी टेट मेरिट से भर्ती की जाए, ताकि जेबीटी का प्रशिक्षण कर चुके सभी टेट पास अभ्यर्थियों को सेवा करने का मौका मिल सके।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में बैचवाइज भर्ती की जा रही है तो जेबीटी के साथ अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जेबीटी के वर्तमान आरएंडपी नियम में संशोधन कर 50 फीसदी बैच और 50 फीसदी टेट मेरिट पर भर्ती की जाए। संघ जल्द इस मामले को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि एक ओर स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं, दूसरी तरफ स्वीकृत पदों को नहीं भरा जा रहा है, जिसके चलते बहुत से स्कूलों में एक-एक शिक्षक के कंधों पर 5 कक्षाओं की पढ़ाई का बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed