{"_id":"6b06d0d2d7a2fd63c20a50d1","slug":"free-skill-development-training-launched-for-youth-and-women-mandi-news-c-90-1-mnd1001-222902-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवाओं और महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवाओं और महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
महिला टेलरिंग से लेकर टेली अकाउंटिंग तक का मिलेगा प्रशिक्षण
हर पाठ्यक्रम में 20 सीटें
एनएसआईसी में चार निशुल्क कौशल पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं एवं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के पुलघराट स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चार निशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के तहत अभ्यर्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ये प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें महिला टेलरिंग (कटिंग-टेलरिंग), डेटा एंट्री एवं ऑफिस असिस्टेंट, टेली अकाउंटिंग एवं जीएसटी तथा हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के पाठ्यक्रम शामिल हैं। महिला टेलरिंग और डेटा एंट्री एवं ऑफिस असिस्टेंट का प्रशिक्षण तीन-तीन माह का होगा, जबकि टेली अकाउंटिंग एवं जीएसटी और हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण एक-एक माह तक दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। महिला टेलरिंग के लिए नौवीं, डेटा एंट्री एवं ऑफिस असिस्टेंट के लिए दसवीं, टेली अकाउंटिंग एवं जीएसटी के लिए 12वीं और हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
खास बात यह है कि सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाएगा। इससे युवाओं और महिलाओं को अपने कौशल को निखारने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।