{"_id":"69838606a4ea47b260005994","slug":"jaundice-havoc-subsides-in-gohar-subdivision-four-new-patients-mandi-news-c-90-1-mnd1013-184836-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर उपमंडल में थम रहा पीलिया का कहर, चार नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर उपमंडल में थम रहा पीलिया का कहर, चार नए मरीज
Thu, 05 Feb 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल में पीलिया का प्रकोप नहीं थम रहा है। इनक्यूबेशन पीरियड चलने के कारण आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। उपमंडल में अब तक पीलिया ग्रसित मरीजों की संख्या 78 पहुंच चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे विभाग की चिंता और बढ़ गई है। इससे पहले गोहर उपमंडल में 74 मरीज पीलिया से प्रभावित बताए गए थे। लगातार सामने आ रहे नए मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग संयुक्त रूप से सक्रिय हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित क्लोरीनेशन की जा रही है, वहीं लोगों को उबला हुआ पानी पीने, साफ-सफाई बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पीलिया के लक्षण देर से सामने आने के कारण अभी कुछ समय तक नए मामले सामने आ सकते हैं। विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने पीलिया से ग्रसित चार नए मरीजों की पुष्टि की है।