फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions for installing speed breaker in fourlane junction

Mandi News: फाेरलेन जंक्शन में स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश

Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions for installing speed breaker in fourlane junction
किरतपुर-नेरचौक सेक्शन के तहत यातायात व अन्य मसलों को निरीक्षण करते एनएचएआई के आरओ व अन्य अ​धिका
मंडी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) शिमला के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) कर्नल अजय सिंह बरकोटी ने किरतपुर-नेरचौक सेक्शन के महत्वपूर्ण जंक्शनों का शुक्रवार को दौरा किया। इन जक्शनों में मंडी बाईपास के शुरू में जंक्शन, नागचला और डडौर शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जंक्शन सुधार के प्रस्ताव को एनएचएआई मुख्यालय की ओर से अनुमोदित किए जाने तक इन स्थानों पर रंबल स्ट्रिप (स्पीड ब्रेकर) गति नियंत्रण उपाय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आरओ शिमला ने एसडीएम सुंदरनगर के साथ कनैड स्कूल का भी दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने फुटओवर ब्रिज की मांग उठाई।
विज्ञापन

वीरवार को क्षेत्रीय अधिकारी ने नेरचौक से मनाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थल निरीक्षण किया था। उन्होंने बिंद्रावनी से पंडोह तक निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ कार्य करते समय सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए थे। उधर, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने बताया कि एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने जंक्शनों का निरीक्षण कर जायजा लिया। आम जनता की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश मिले हैं। इस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed