{"_id":"6a71d46c0ef29230f00973b3","slug":"inspection-of-the-disease-affected-maize-crop-in-binga-mandi-news-c-90-1-mnd1011-207697-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिंगा में रोग से प्रभावित मक्की की फसल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिंगा में रोग से प्रभावित मक्की की फसल का निरीक्षण
विज्ञापन
बिंगा में जांच में जुटी कृषि विभाग धर्मपुर की टीम फोटो जागरूक पाठक
खेतों में फॉल आर्मी वर्म और स्टॉक रॉट रोग की पुष्टि
कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बिंगा में मक्की की फसल में फैल रही बीमारी के बीच कृषि विभाग ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। जांच में कुछ खेतों में फॉल आर्मी वर्म तथा एक खेत में जीवाणु जनित स्टॉक रॉट (तना सड़न) रोग की पुष्टि हुई।
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद ने बताया कि स्टॉक रॉट अत्यधिक नमी और जलभराव के कारण फैलता है, जिससे तना सड़ने लगता है और पौधे कमजोर होकर गिर जाते हैं। विभाग ने फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के लिए कोराजन 0.4 मिली प्रति लीटर पानी तथा स्टॉक रॉट के लिए स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 1 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव की सलाह दी है।
किसानों को खेतों में जलभराव रोकने, उचित जल निकासी बनाए रखने और प्रभावित फसल की नियमित निगरानी करने की भी हिदायत दी गई है। हाल ही में किसानों की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रोग की पहचान कर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया।