{"_id":"57e2c1c34f1c1b8341a84075","slug":"injoy-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल शिमले जो जाणा गाने पर खूब थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल शिमले जो जाणा गाने पर खूब थिरके दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक जनदेवा ने जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में धमाल मचाया। चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में नाचन के पूर्व विधायक एवं एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा ने शिरकत की। बासा पंचायत की प्रधान कमला शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। चौथी संध्या का आगाज ओम प्रकाश म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ओम प्रकाश ने अपने फिल्मी और पहाड़ी गीतों से किया। उसके बाद शीतला म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने खूब समा बांधा।
विज्ञापन
दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मंच पर चढ़ते ही दर्शकों का मनोरंजन किया। पुलकित म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही। सांगला म्यूजिकल ग्रुप की जैसे ही नॉन स्टाप नाटियां शुरू हुई पूरा पंडाल झूमने लगा। कलाकार गोविंद भारद्वाज ने अपने गीतों से खूब तालियां बटोरी। खुशवंत म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी धमाल मचाया। बीएस भारद्वाज ने फिल्मी और पहाड़ी गीतों से धूम मचाई।
विज्ञापन
स्टार नाइट कलाकार दीपक जनदेवा जैसे ही मंच पर चढ़े पंडाल सीटियों से गूंज उठा। दीपक ने पहाड़ी नाटी झूमकु वाली हो कलिया सुणे झूमकु वाली नाटी से धमाकेदार आगाज किया। उसने बोतला फूटी हाये रे नातिया नाटी पर युवाओं को नाचने पर मजबूर किया। ढोल बाजे हो, चल शिमले जो जाणा, ले जाएंगे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे गीतों से धमाल मचाया। दीपक के मोबाइल बजे टनाटन ने भी समा बांधा।
विज्ञापन
अंत में दीपक ने सावन में लग गई आग और मस्ती भरी रात है सोहणी कुड़ियों का भी साथ है गीत ने चौथी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जादुगर बादल अपनी जादुई छड़ी से लोगों का मनोरंजन करेंगे तथा स्टार नाइट कलाकार के रूप में सारेगामापा कृतिका तनवर धमाल मचाएगी। इस दौरान ओम प्रकाश नेगी, चमन उपमन्यु, यदुपति समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।