फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House and kitchen burnt in Daled, property worth lakhs of rupees reduced to ashes

Mandi News: दलेड़ में मकान और रसोई घर जला, लाखों रुपये की संपत्ति राख

Sat, 14 Jan 2023 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
House and kitchen burnt in Daled, property worth lakhs of rupees reduced to ashes
लडभड़ोल के दलेड़ गांव में मकान और रसोईघर की आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की दलेड़ पंचायत के दलेड़ गांव में शुक्रवार देर रात मकान और साथ लगता रसोईघर आग लगने के कारण जल गया। इससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ठंड के मौसम में परिवार बेघर हो गया है।
शुक्रवार देर रात दुनी चंद पुत्र तुलसीराम निवासी दलेड़ के मकान और रसोई घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने घर के अंदर सोये लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्हें तुरंत बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। पहले आग रसोईघर में लगी इसके बाद तेजी से मकान में फैल गई। इससे अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग जोगिंद्रनगर ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया मगर वे नाकाम रहे और पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन

इस घटना में करीब दो लाख रुपये का सामान जलने का आकलन लगाया गया है। पटवारी नागेश्वर सिंह और कार्यालय कानूनगो बुद्घि सिंह, क्षेत्रीय कानूनगो अमरनाथ ने घटनास्थल का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट बनाई। दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के इंचार्ज शेर सिंह सकलानी ने बताया कि आग पर काबू पाया गया, लेकिन पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लडभड़ोल की तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed