{"_id":"661d310f72ac5956a800d074","slug":"hip-operation-of-100-year-old-woman-done-in-45-minutes-without-icu-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124215-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिना आईसीयू 100 साल की बुजुर्ग का 45 मिनट में किया कूल्हे का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिना आईसीयू 100 साल की बुजुर्ग का 45 मिनट में किया कूल्हे का ऑपरेशन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में ऑर्थो सर्जन डॉ. विपिन शर्मा की टीम को मिली कामयाबी, महिला पूरी तरह से स्वस्थ
जोनल अस्पताल मंडी में आईसीयू की सुविधा न होने से चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन करना
बेहोश करने वाली टीम का लिया सहारा, चीरा डालकर डाली गई रोड
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
केपी पांजला
मंडी। बिना आईसीयू टांडू की 100 वर्षीय बुजुर्ग श्यामी देवी के कूल्हे (हिप) को बदलकर जोनल अस्पताल मंडी के डॉक्टरों ने उपलब्धि हासिल की है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बिना आईसीयू की सुविधा न होने से यह ऑपरेशन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने कड़ी मेहनत कर इसे पूरा कर दिखाया।
टांडू की बुजुर्ग महिला श्यामी देवी को कूल्हे की हड्डी में दिक्कत आ गई थी। इससे वह चलने फिरने में असमर्थ थीं। पहले परिवार वालों ने उन्हें सामान्य डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने दर्द की दवा दी, लेकिन इससे आराम नहीं हुआ। बाद में एक्सरे करवाया, जिसमें पता लगा कि कूल्हा टूट गया है। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां बुजुर्ग महिला के दर्द को देखते हुए परिवार वालों ने ऑपरेशन को सहमति दी। इसके बाद जोनल अस्पताल मंडी के ऑर्थो सर्जन डॉ. विपिन शर्मा की टीम ने बिना आईसीयू की मदद लिए उनका सफल ऑपरेशन किया।
45 मिनट चले इस ऑपरेशन में डॉ. विपिन ने बताया कि बुजुर्ग मरीज बीड़ी का सेवन भी करती थीं। जोनल अस्पताल मंडी में आईसीयू की सुविधा न होने के कारण उनका ऑपरेशन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में अस्पताल की बेहोश करने वाली टीम का सहयोग लिया गया और बुजुर्ग महिला मरीज को बेहोश कर कूल्हे के पास छोटा सा चीरा दिया गया। इसके बाद उसमें रॉड डाली गई। रॉड डालने के बाद अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर के अनुसार बिना आईसीयू के किसी का ऑपरेशन नहीं करते हैं। बैकअप के लिए आईसीयू का सपोर्ट होना बेहद जरूरी होता है, लेकिन बुजुर्ग महिला की दिक्कत और परिवार वालों की सहमति के बाद बुजुर्ग महिला का सफल ऑपरेशन सफल रहा। ऑपरेशन टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ विपिन शर्मा, एनेस्थीसिया टीम डॉ अर्जुन ठाकुर, डॉ. अंकूर, डॉ. आकांक्षा शर्मा, ओटीए और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
बॉक्स
निशुल्क हुआ ऑपरेशन, अब फिर से चल सकेंगी
जोनल अस्पताल मंडी में मरीज श्यामी देवी का आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया गया। डॉ. विपिन शर्मा के अनुसार श्यामी देवी अब बैसाखी के सहारे फिर से चल फिर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में बिना आईसीयू की मदद लिए उनकी टीम ने पहली बार ऐसा ऑपरेशन किया। वहीं, महिला मरीज की भांजी बिमला ने बताया कि नानी ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बात कर रही हैं।