फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Governor launches short film based on ill effects of drug abuse

Mandi News: राज्यपाल ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्म की लांच

Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Governor launches short film based on ill effects of drug abuse
मंडी। नगर निगम मंडी ने नशे (चिट्टा) के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल के तहत चिट्टा के खतरों और इसके नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक हानियों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष लघु फिल्म चिट्टा का निर्माण किया है। लघु फिल्म चिट्टा को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान लांच किया।
विज्ञापन

यह फिल्म फिल्म मुख्यतः चिट्टे सहित नशे के बढ़ते प्रचलन व इससे जुड़ी समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है। दीपक मट्टू द्वारा निर्देशित यह लघु फिल्म संगीत और प्रभावी कहानी के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता और इसके दुरुपयोग से जुड़े खतरों को दर्शाती है। यह लघु फिल्म राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त हिमाचल अभियान से प्रेरित है। यह अभियान हिमाचल से नशे को जड़ से उखाड़ने पर केंद्रित है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने नशा निवारण जैसी पहलों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया और कहा कि यदि युवा स्वयं इस समस्या से लड़ने के लिए सामने आएंगे तो हम अपने समाज को नशामुक्त बनाने में सफल होंगे। कहा कि यदि समाज जागरूक बनेगा तो नशीले पदार्थों की मांग में कमी आएगी। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र शर्मा, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed