{"_id":"67a9ed6833783c77cf066d0b","slug":"government-should-withdraw-the-decision-of-rationalization-lalit-mandi-news-c-90-1-ssml1025-147524-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"युक्तिकरण का फैसला वापस ले सरकार : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युक्तिकरण का फैसला वापस ले सरकार : ललित
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता एसोसिएशन मंडी इकई के सदस्य युक्तिकरण के विरोध में काले बिल्ले लग
- फोटो : स्रोत परिजन
मंडी। विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन मंडी की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, कर्मचारी और अभियंता एसोसिएशन ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर युक्तिकरण के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्क टू रूल के तहत कार्यालय में कार्य किया।
प्रेस सचिव ललित कुमार ने बताया कि प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष दलीप सिंह, इंजीनियर एसोसिएशन से बलवंत सेन, मंडी इकाई प्रधान राम दास सहित समस्त पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने हाल ही में विद्युत बोर्ड में विभिन्न पदों को रद्द और समाप्त करने के आदेशों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।
कहा कि प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन ने कई पदों को पहले ही समाप्त कर दिया है। इसका ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पूर्ण रूप से विरोध किया है। कहा कि युक्तिकरण के विरोध में बिजली बोर्ड यूनियन ने हमीरपुर में भी महापंचायत आयोजित की है और अन्य जिलों में भी जल्द ही इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन को चेताया कि यदि युक्तिकरण के निर्णय में बदलाव नहीं किया तो हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी अनदेखी की गई तो यूनियन मजबूर होकर प्रदेशभर में ब्लैकआउट करने की स्थिति पर विचार करेगी।
000