{"_id":"68a852b29a7475e7f20b6366","slug":"gods-and-goddesses-gathered-in-the-fair-at-khuddar-machhyal-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166806-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खुद्दर मच्छयाल में मेले में जुटे देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खुद्दर मच्छयाल में मेले में जुटे देवी-देवता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के शनिदेव मंदिर खुद्दर मच्छयाल में तीन दिवसीय देवता मेले के शुभारंभ पर निकली जलेब म
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शनिदेव मंदिर खुद्दर मच्छयाल में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ शुक्रवार को राज्य कर एवं आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त ईटीओ रणजीत कटोच ने किया। मेले में क्षेत्र के देवी-देवताओं के पहुंचते ही क्षेत्र में देवलोक जैसा माहौल बना। उन्होंने मेले की पहली जलेब की अगुवाई कर क्षेत्र के आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
मेले के शुभारंभ पर महिला मंडलों और स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। देर शाम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक और कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि रणजीत कटोच ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, धरोहर और देव विरासत के समृद्ध प्रतीक हैं। इन्हें संजोए रखने के लिए हर वर्ग के लोगों के सहयोग की जरूरत है।
इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष कर्म चंद ने मुख्यातिथि रणजीत कटोच, विशेष अतिथि सुशील पठानिया को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शांति घाट शनि मंदिर खुद्दर मच्छयाल मेला मौजूदा परिवेश में हमारी प्राचीन संस्कृति को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर मेला समिति के उपप्रधान धर्मवीर चौधरी, सचिव चेत राम, प्रबंधक दुनी चंद, सदस्य जोगिंद्र लाल, अनेक सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद