{"_id":"585813954f1c1b774fe393c5","slug":"girl-student-parents-record-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं में पढ़ रही छात्रा को अगवा करने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं में पढ़ रही छात्रा को अगवा करने पर मुकदमा
मंडी
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Times of India
मंडी। सदर तहसील के घ्राण गांव की एक युवती को मंडी बस स्टैंड से अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को युवती की बुआ नेला गांव निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी भतीजी उनके साथ रहती थी।
वह मंडी के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गत 12 दिसंबर को जब उसकी भतीजी स्कूल से वापस नेला अपनी बुआ के घर आ रही थी तो मंडी बस स्टैंड के पास प्रकाश नाम का युवक उसे अगवा कर ले गया। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी अति देवी कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन