फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   function in mandi

लुड्डी, गिद्दा और भंगड़ा पर मचाया धमाल

Tue, 06 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 06 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
function in mandi

मंडी महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में युवा कलाकारों ने लुड्डी, गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुति पर धमाल मचाया। मंडल आयुक्त मंडी देवेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चौथी सांस्कृतिक संध्या प्रदेश की लोक संस्कृति के नाम रही। कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों मंडयाली, चंबयाली, कांगड़ी सहित पंजाबी की लोक संस्कृति से सराबोर किया। कार्यक्रम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटली की छात्राओं ने मंडी की लुड्डी पेश कर जमकर तालियां बटोरी।

विज्ञापन

मांडव्य कला मंच के कलाकारों ने मंडयाली नृत्य पर खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने पंजाबी भंगड़ा ने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। सोल ऑफ म्यूजिक में भी फोक राउंड होने के चलते कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर पहाड़ी रंग में रंग दिया। इस अवसर पर माये नी मेरिए चंबा कितनी दूर, भर बरसाती काले बदरा, कैसा लगा गोरिया पहाड़ा रा बसना, जैसे पहाड़ी गानों ने दर्शकों ने जमकर लुप्त उठाया।
विज्ञापन

फोक राउंड के बाद आयोजित होने वाले मेगा फाइनल में जूनियर वर्ग में जैसिका, ज्ञान कौर, गौरी, प्रयांश व इंद्रजीत जबकि सीनियर वर्ग में सुरेंद्र, चतर सिंह, दुष्यंत, देव ठाकुर और रविंद्र कौर ने जगह बनाई। सीनियर वर्ग में मेगा फाइनल जीतने वाले कलाकार को 25 हजार व जूनियर वर्ग में 11 हजार रुपये की राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी। एसडीएम सदर डॉ. मदन कुमार, जिला कांग्रेस महासचिव पुष्पराज, मांडव्य कला मंच के प्रधान कुलदीप गुलेरिया, व्यापार मंडल मंडी के महासचिव राजेश महेंद्रू व इंजीनियर देशराज, संवाद युवा मंच के अध्यक्ष मंजीत, गौरव, राज कुमार और पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed