{"_id":"58f39edc4f1c1b1b744709a3","slug":"four-youth-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल जलाशय और नहर से नहीं मिले चार लापता युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल जलाशय और नहर से नहीं मिले चार लापता युवा
मंडी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में नहर में गिरे युवकों की तलाश में रविवार को डुबकी लगाता गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी गांव में शुक्रवार रात नहर में कार गिरने से लापता चारों युवकों का रविवार को भी कोई पता नहीं लग पाया है। युवकों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों ने जहां जलाशय में कई बार डुबकियां लगाईं, वहीं नंगल से आए बीबीएमबी गोताखोरों ने नहर में कई जगह युवकों की तलाश की लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
युवकों के परिवार के सदस्य और मित्र-बंधु भी नहर और जलाशय के किनारे युवकों की खोज करते रहे। बीएसएल नहर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में कार सहित उसमें सवार पांच युवक नहर में जा गिरे। इनमें से एक युवक पुनीत जो नेवी में कार्यरत है वह तो नहर से सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन इस हादसे में चार अन्य युवक जिसमें उसका छोटा भाई भी शामिल था, नहर के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
नहर में लापता युवकों में अभिषेक पुत्र मोहन कुमार, आदित्य पुत्र ब्रह्मपाल, हिमांशु गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता और सोनू पुत्र जीवन शाहू शामिल हैं। नहर में गिरने के बाद लापता हुए सभी युवकों की उम्र 20 वर्ष से भी कम बताई जा रही है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस नहर और जलाशय क्षेत्र पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा गोताखोरों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। इधर, नाचन विकास समिति के प्रधान ब्रह्मदास चौहान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह युवकों की नहर में तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाए। वहीं, उन्होंने आने वाले समय में हादसों को रोकने के लिए सुंदरनगर से लेकर बग्गी तक नहर के दोनों किनारों पर पैरापिट के साथ क्रश बैरियर का काम पूरा करने के लिए भी बीबीएमबी प्रबंधन से मामला उठाने की मांग की है।
विज्ञापन