{"_id":"5e5165d48ebc3ef39143089b","slug":"fire-station-will-open-in-nerchauk-mandi-news-sml325290136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कालेज में सीएम का अभिनंदन करता प्रबंधन।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मुख्यमंत्री ने नेरचौक में अपने कार्यक्रमों के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरामसीत में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने और नेरचौक में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा की। उन्होंने लेदा में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने शहर के नजदीक झमाड़ की बाग में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फायर स्टेशन भवन का भी लोकार्पण किया। चक्कर में 16.31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले मिल्कफेड के 50,000 लीटर क्षमता के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में गो संरक्षण बोर्ड का गठन किया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई गो अभयारण्य खोले जा रहे हैं।
...
सीएम राहत कोष में पांच लाख का चेक
मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मदद करेगा। उन्होंने हिमफेड की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए लगभग 100 से अधिक पद स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मिल्कफेड की ओर से 5 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
...
बल्ह में विद्युत मंडल खोलने की मांग
विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें प्रस्तुत कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बल्ह में विद्युत मंडल खोलने का भी आग्रह किया। इस दौरान कुलपति चिकित्सा विश्वविद्यालय डॉ. सुरेंद्र कश्यप, निदेशक मेडिकल एजुकेशन डॉ. रवि शर्मा, प्रधानाचार्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. रजनीश पठानिया, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा, प्रबंध निदेशक मिल्कफेड भूपेंद्र कुमार अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
000