फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Faith: With the beginning of the month of Bhadrapada, Kamrunaag and other deities were put under house arrest

आस्था : भाद्रपद माह शुरू होते कमरुनाग समेत अन्य देवी-देवता हुए नजरबंद

Sun, 17 Aug 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Faith: With the beginning of the month of Bhadrapada, Kamrunaag and other deities were put under house arrest
गोहर (मंडी)। भाद्रपद माह के आरंभ के साथ ही मंडी जिले के प्रसिद्ध बड़ा देव कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिर समेत कई देवी-देवताओं के कपाट पूरे एक माह के लिए बंद हो गए हैं। इसे लोक मान्यता के अनुसार देवताओं की नजरबंदी कहा जाता है। इस माह को देवी-देवताओं और बुरी शक्तियों विशेषकर डायनों के बीच युद्ध का समय माना जाता है। मान्यता है कि घोघडधार में देवताओं और डायनों के बीच युद्ध होता है।
विज्ञापन

कमरुघाटी में विशेष धार्मिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। देव कमरुनाग के ज्येष्ठ पुत्र देव शिल्हि लटोगली के देवलू गांव-गांव पहुंचकर लोगों को देवता की ओर से पूजे गए सरसों के दाने प्रदान करेंगे। ये दाने कपड़े में बांधकर परिवार के सभी सदस्यों के गले में पहनाए जाते हैं जिन्हें एक तरह का देव सुरक्षा कवच माना जाता है। मान्यता है कि इस एक माह की अवधि में जब अधिकांश देवी-देवता नजरबंद होते हैं तब जिले की रक्षा का दायित्व गुग्गा जाहरपीर महाराज पर होता है। गुग्गा महाराज की टोलियां गांव-गांव जाकर उनकी वीरगाथा सुनाती हैं।
विज्ञापन

कमरुघाटी के कूंन गांव की निवासी 100 वर्षीय शोभा देवी ने बताया कि यह परंपरा सदियों पुरानी है। वहीं, देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह और जालपा माता सरोआ के गूर बिंदर कुमार ने देवताओं के एक माह के लिए नजरबंद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
भाद्र संक्रांति पर बंद हुए राजमाता बुढ़ी भैरवा के कपाट
पंडोह (मंडी)। भाद्रपद महीने की संक्रांति के अवसर पर शनिवार को राजमाता बुढ़ी भैरवा मंदिर के कपाट एक महीने के लिए बंद कर दिए गए। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक निभाई जा रही है। मंदिर कमेटी के सदस्य शिवम शर्मा व दिवेश शर्मा ने बताया कि यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed