{"_id":"6967cff2671b6682f900f609","slug":"ex-servicemen-league-remembers-the-martyrs-mandi-news-c-90-1-ssml1024-182564-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूर्व सैनिक लीग ने बलिदानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूर्व सैनिक लीग ने बलिदानियों को किया याद
Wed, 14 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंडी। पूर्व सैनिक लीग मंडी की ओर से इंदिरा मार्केट स्थित शहीदी स्मारक पर बुधवार को दसवां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) ने की, जबकि कर्नल एमके मंडयाल मुख्य अतिथि रहे।
यह दिवस आजाद भारत के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की सेवानिवृत्ति (14 जनवरी 1953) के सम्मान में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने 2017 में इस दिन को पूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जिससे पूर्व सैनिक समाज का मनोबल बढ़ा है। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर और कर्नल मंडयाल ने वीर बलिदानियों को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों से संगठित रहने की अपील की। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि सेना के नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए ही समस्याओं का समाधान संभव है।