{"_id":"69453dbdf8be61d44402464e","slug":"emphasis-on-yoga-and-cyber-security-mandi-news-c-90-1-mnd1020-179887-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: योग और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: योग और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक विकास के साथ डिजिटल सुरक्षा के गुर सीखे।
दिन का शुभारंभ सहायक आचार्य संजीव कुमार के मार्गदर्शन में योग और विपश्यना ध्यान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वयंसेवकों ने परिसर में वट वृक्षों के आसपास सफाई की और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
बौद्धिक सत्र में पुलिस चौकी लडभड़ोल के कांस्टेबल पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी और घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूक किया। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने स्वयंसेवकों के अनुशासन की सराहना करते हुए इसे सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य बताया। संवाद