{"_id":"6a199eeae4fb2a06ab0bdc3d","slug":"election-campaigning-lasted-26-hours-in-bhambla-the-home-panchayat-of-mp-kangana-ranaut-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198455-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सांसद कंगना रणौत की गृह पंचायत भांबला में 26 घंटे चली चुनावी कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सांसद कंगना रणौत की गृह पंचायत भांबला में 26 घंटे चली चुनावी कवायद
विज्ञापन
रात दो बजे पर्ची से तय हुआ वार्ड सदस्य, सुबह नौ बजे मिला प्रधान
प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवारों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसीे
बलद्वाड़ा (मंडी)। भांबला पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव केवल मतदान तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरी रात चले रोमांच, कड़े मुकाबले और लंबी मतगणना के कारण यह क्षेत्र चर्चा का केंद्र बना रहा। सांसद कंगना रणौत की गृह पंचायत होने के कारण भी परिणामों पर सभी की विशेष नजरें टिकी रहीं। इस पंचायत में कुल 11 वार्डों सहित प्रधान और उपप्रधान पद के लिए मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई। बीते वीरवार को सुबह मतदान शुरू हुआ और देर शाम तक मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद पूरी रात मतगणना चलती रही। मतदान कर्मियों और अधिकारियों ने लगातार करीब 26 घंटे तक ड्यूटी निभाई।
स्थिति यह रही कि आठवें वार्ड में दो उम्मीदवारों को समान मत प्राप्त हुए, जिसके बाद टाई की स्थिति में रात करीब दो बजे पर्ची निकालकर विजेता का निर्णय किया गया। इस दौरान मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों में उत्सुकता चरम पर रही। उपप्रधान पद का परिणाम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घोषित हुआ, जबकि प्रधान पद के नतीजे सुबह नौ बजे सामने आए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भांबला पंचायत के 11 वार्डों में कुल 3273 मत डाले गए, जिनमें 59 मत अवैध घोषित हुए और 12 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें कई प्रत्याशी 100 मतों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सुभाष ठाकुर ने 714 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलाब सिंह को 496 मत, देवराज को 444 मत और प्रवीण चंदेल को 427 मत मिले। उपप्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें राकेश कुमार ने सर्वाधिक 914 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। नवनिर्वाचित प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़े हैं और मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं उपप्रधान राकेश कुमार ने भी विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भी कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।