{"_id":"6813b137f01ffb2cee06cdd1","slug":"dudars-mukesh-was-battling-drug-addiction-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154822-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशे की लत से जूझ रहा था दुदर का मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशे की लत से जूझ रहा था दुदर का मुकेश
Thu, 01 May 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 01 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
मंडी। नशे की लत एक बार फिर जानलेवा बन गई। नशे से जूझ रहे मंडी के दुदर निवासी मुकेश ने बीते बुधवार शाम को अचानक बड़ा कदम उठा लिया, जिससे परिजन भी हैरान हैं।
युवक ने बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बंदूक जुगाड़ से बनी हुई है। पुलिस इसे लेकर पूरी पड़ताल कर रही है। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था।
मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस बंदूक को लेकर जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर यह किसकी है। इसके लाइसेंस को लेकर भी जांच जारी है।