{"_id":"6afedea0ad60d1f0fb095948","slug":"dry-taps-mounting-trouble-a-half-kilometer-trek-for-water-mandi-news-c-90-1-mnd1001-222070-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सूखे नल, बढ़ी परेशानी, पानी के लिए आधा किलोमीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सूखे नल, बढ़ी परेशानी, पानी के लिए आधा किलोमीटर की दौड़
विज्ञापन
ढलवान बाजार में पेयजल संकट से लोग परेशान
कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के घेराव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत ढलवान के ढलवान बाजार में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। घरों में लगे नल सूखे हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के आसपास कोई प्राकृतिक जलस्रोत न होने के कारण लोगों को करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे उनके घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी कुसुम लता, अंजना कुमारी, सीमा देवी, शमी देवी, सुरेश ठाकुर, रामा, अनुप कुमार, मिंटो कुमारी, नत्थू राम और चंपा कुमारी ने बताया कि पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग नियमित पेयजल आपूर्ति के दावे करता है लेकिन ढलवान बाजार के लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ढलवान स्थित जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग दीपक वर्मा ने बताया कि कांडापतन में मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। अब मोटर को ठीक कर दिया गया है। पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।