फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Driver-conductor roared in Dharampur, Sarkaghat

Mandi News: धर्मपुर, सरकाघाट में गरजे चालक-परिचालक

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Driver-conductor roared in Dharampur, Sarkaghat
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मपुर इकाई के चालक एवं परिचालक नारेबाजी करते हुए। संवाद
धर्मपुर/सरकाघाट (मंडी)। एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों ने धर्मपुर और सरकाघाट में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बार-बार उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई भत्ते नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

मान सिंह ठाकुर ने सरकार को चेताया कि चालक परिचालक यूनियन को हल्के में न लिया जाए। यूनियन को स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में 59 करोड़ रुपये निगम को देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला। 50 हजार एरियर की किस्त, सीनियर चालकों का मुद्दा, 65 माह का ओवरटाइम नाइट, 4-9-14 का एरियर, डीए का एरियर, पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त पक्का करना आदि मांगों में शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली जनवरी को एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिले तो उन्होंने 15 करोड़ देने की बात कही। धर्मशाला में फिर मिले और 15 फरवरी को पैसा देने की बात कही लेकिन आज तक न तो 59 करोड़ और न ही 15 करोड़ जारी किए गए। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 6 मार्च से पहले कर्मचारियों को उनके भत्ते नहीं मिले तो फिर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मांगें पूरी न होने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर परिचालक यूनियन के प्रदेश महासचिव दिपेंद्र कंवर, चेयरमैन मिलाप चंद चौधरी, मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार, प्रीत महेंद्र, मीडिया प्रभारी ललित राजपुत, नवीन कुमार, धर्मपुर चालक यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed