फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drive sensibly, not in excitement: Mukesh Agnihotri

जोश में नहीं होश में गाड़ी चलाएं : मुकेश अग्निहोत्री

Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drive sensibly, not in excitement: Mukesh Agnihotri
मंडी के सेरी मंच से रोड सेफ्टी अभियान के तहत जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते उपमुख्यमंत्र
मंडी। परिवहन विभाग ने जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी जागरूकता रैली निकाली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रैली को सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली सेरी मंच से मंगवाई, चक्कर, नेरचौक होते हुए डडौर में संपन्न हुई। रैली में 100 बाइक और 25 कारें शामिल रहीं। रैली में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भी भाग लिया। वह बाइक पर सवार हुए। रैली में शामिल बाइकर और चौपहिया वाहन चालक पूरी सेफ्टी के साथ निर्धारित गति में वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि जोश में नहीं होश में गाड़ी चलाएं। कहा कि पूरे प्रदेश में रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से गाड़ी चलाते समय जीवन पर्यन्त यातायात के नियमोें और कानूनों का पालन करने, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन का रखरखाव एवं नियमित जांच करवाने, उच्च मार्गों में अपनी लेन में चलने, सदैव सीट बैल्ट और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने के लिए कहा। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की नसीहत दी। इस अवसर पर एचआरटीसी की बीओडी के निदेशक धमेंद्र धामी, जगदीश रेड्डी, एसपी साक्षी वर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, आरटीओ गिरीश समरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed