{"_id":"ef90f66f11dcc64f8a435e450240d97c","slug":"drinking-water-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र की डरवाड़ पंचायत के घरवासड़ा गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने वीरवार को आईपीएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीणों ने हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंडल सरकाघाट कार्यालय में नारेबाजी की और अधिशासी अभियंता पीके वैद्य को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि डरवाड पंचायत के घरवासड़ा गांव के 20 परिवारों को गत जून माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को गंदे नाले के पानी को पीने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में भूरी सिंह, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, शेर सिंह, कमाल सिंह, लाभ सिंह, भाग सिंह, अमर सिंह, धर्मचंद, सतीश कुमार, हुकम चंद, राजेश विट्टो दिवी, कमला देवी, दुर्गी देवी, प्रमिला, रीता, चंपा और कारजू ने बताया कि पेयजल योजना का निजीकरण होने से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान सभा के सदस्यों का कहना है कि जिन स्कीमों का विभाग में निजीकरण किया गया है, वहां अब सप्ताह में एक बार पेयजल आपूर्ति हो रही है।
हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र ने विभाग को चेताया कि यदि प्रभावित परिवारों को शीघ्र पेयजल आपूर्ति हीं की गई तो वे विभाग के कार्यालयों का घेराव करेंगे। इधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल सरकाघाट के अधिशासी अभियंता पीके वैद्य ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह स्वयं गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।