{"_id":"58877df84f1c1ba333cf4d55","slug":"domestic-cylender-bounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 होटलों और ढाबों में दबिश, 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 होटलों और ढाबों में दबिश, 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
मंडी
Updated Tue, 24 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों को होटलों और ढाबों में प्रयोग करने पर शिकंजा कसा है। विभागीय टीम ने मंगलवार को मंडी शहर और सुंदरनगर के आस-पास के क्षेत्रों में दबिश दी। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने 47 होटलों और ढाबों में दबिश दी। टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान यहां से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। ये कारोबारी घरेेलू गैस का दुरुपयोग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार विभाग ने उपरोक्त कार्रवाई बार-बार आ रही लोगों की शिकायतों के आधार पर की है। विभागीय टीम ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णचंद ठाकुर की अगुवाई में मंडी शहर से सुंदरनगर तक औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में गैस की ज्यादा खपत होती है। जिस कारण होटल व ढाबा कारोबारी घरेलू गैस का वाणिज्यिक रूप में दुरुपयोग करते हैं। विभाग को बार-बार घरेलू गैस प्रयोग करने वालों की शिकायतें मिल रही थी। जिस कारण उपरोक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
कोट्स
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि घरेलू गैस का वाणिज्यिक रूप में दुरुपयोग करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान 10 सिलेंडर पकड़े गए हैं। जिन कारोबारियों के यहां से सिलेंडर पकड़े हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी करेगी।