फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Do not panic in case of fire, inform the fire department immediately.

Mandi News: आग लगने पर घबराएं नहीं, अग्निशमन विभाग को तुरंत दें सूचना

Mon, 15 Apr 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Do not panic in case of fire, inform the fire department immediately.
शहर की घनी आबादी वाली तंग गलियाें में आग घटना से निपटना चुनौतीपूर्ण, एहतियात बरतें
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभाग की टीम ने जागरूक किए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आपके घर, कार्यालय या पड़ोस में कहीं आग की घटना पेश आए तो घबराए नहीं। खुद बुझाने की कोशिश न कर तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दें ताकि मौके पर आग घटना से निपटा जा सके। यह बात जिला अग्निशमन अधिकारी ठाकुर दास ने सोमवार को सेरी मंच पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आग लगने पर सावधानी से काम करना चाहिए। 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभाग की टीम लोगों को आग के प्रति सचेत करेगी। उन्होंने बताया कि मंडी शहर में तंग गलियों होने के कारण आग घटना से निपटना चुनौतीपूर्ण है। इस कारण शहर में 168 फायर हाईड्रेंट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में अन्य जगह भी फायर हाईड्रेंट लगाने के लिए जल शक्ति विभाग को प्रपोजल भेजे गए हैं। जल्द तल्याहड़, खलियार, भ्यूली, ब्राधीवीर और चक्कर में फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।

आग से निपटने के लिए जिले में 20 वाहन
जिले में आगजनी से निपटने के लिए जिले में अग्निशमन विभाग के पास 20 ही वाहन हैं, जबकि भौगोलिक दृष्टि से मंडी जिला काफी बड़ा है। विभाग के अनुसार गाड़ियों के हिसाब से स्टाफ पूरा है। जिले में एक फायर स्टेशन और 10 चौकियां हैं। इनमें मंडी, गाेहर, थुनाग, रिवालसर, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर, पधर सरकाघाट, निहरी और करसोग में फायर विभाग ने आगजनी से निपटने के लिए पोस्टें बनाई हैं।
विज्ञापन

बॉक्स

गर्मियों में लोगों से अपील
1. गाड़ी चलाते समय बीड़ी और सिगरेट को जलते हुए खुले में न फेंके। जंगल में आग लगने का बड़ा कारण है।
2. सड़क या हाईवे पर एंबुलेंस की तरह फायर विभाग की टीम को रास्ता दें ताकि मौके पर पहुंचा जा सके।
3. हेल्प डेस्क पर आग घटना को लेकर फेक कॉल न करें। इससे विभाग का समय बर्बाद होता है।
4. घर के आसपास स्पार्क हो रही बिजली आदि की तारों को सही करवा लें ताकि आगजनी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed