फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion was done on the preparations for Padhar Farmers Fair.

Mandi News: पधर किसान मेले की तैयारियाें पर किया मंथन

Tue, 14 Apr 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Discussion was done on the preparations for Padhar Farmers Fair.
पधर (मंडी)। पधर में 15 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले के सफल संचालन को लेकर सोमवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और गठित समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मेला स्थल पर महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एसडीएम ने पेयजल, बिजली, अग्निशमन और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed