{"_id":"66eeba69c817b50e670d2a3b","slug":"dialogue-program-on-qualitative-education-in-bharari-and-laungani-school-mandi-news-c-90-1-ssml1025-136218-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुणात्मक शिक्षा पर भराड़ी और लौंगणी स्कूल में संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुणात्मक शिक्षा पर भराड़ी और लौंगणी स्कूल में संवाद कार्यक्रम
Sun, 22 Sep 2024 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
भराड़ी स्कूल में गुणात्मक शिक्षा पर विद्यार्थियों को जागरूक करते कॉलेज के प्राध्यापक। -संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज की ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी और लौंगणी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान करना था। प्रातकालीन सभा में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया, प्रो. विवेक नंद और प्रो. अभिषेक ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।
प्राचार्य डॉ. धलारिया ने कहा कि यह उनके लिए पहला अवसर है, जब उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ इस तरह का संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद कॅरिअर विकल्पों को ध्यानपूर्वक और सोच-समझकर चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेते समय अपने उद्देश्य को हमेशा सामने रखना चाहिए। इसके साथ ही भराड़ी और लौंगणी स्कूलों के साथ कॉलेज ने गुणात्मक शिक्षा और संसाधन सहभाजन पर सहयोग करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम के दौरान भराड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य भोला दत्त कश्यप ने कॉलेज टीम का स्वागत किया और इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।