फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur College teams visited schools

Mandi News: धर्मपुर कॉलेज की टीमों ने किया स्कूलों का दौरा

Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dharampur College teams visited schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की विभिन्न टीमों की ओर से धर्मपुर और आसपास के 12 स्कूलों के साथ किए गए एमओयू के अंतर्गत विद्यालयों का दौरा किया जा रहा है। सोमवार को कॉलेज की दो टीमों ने स्कूलों का दौरा किया।
इसमें एक टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरला और दूसरी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तनहेड़ का दौरा किया।
विज्ञापन

इससे पहले 14 फरवरी को महाविद्यालय धर्मपुर की एक टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर का दौरा किया था। इसमें छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्तियों और महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों, खेल, कॅरिअर परामर्श और प्लेसमेंट सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने छात्रों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed