{"_id":"3339322436401c179680457ee7efbe6c","slug":"dfsc-check-rate-list-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दुकानदारों पर 52 हजार जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 दुकानदारों पर 52 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माप-तोल विभाग ने ग्राहकों को चूना लगा रहे दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने अगस्त माह के दौरान छापामारी कर 17 दुकानदारों के चालान किए हैं। वहीं, जुलाई माह के पेंडिंग दस मामलों पर भी कार्रवाई की गई है। मंडी स्थित नापतोल विभाग के सहायक नियंत्रक कार्यालय में कुल 27 मामलों का समझौता हुआ। जिनमें सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए उक्त दुकानदारों को साढ़े 52 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
अगस्त माह के दौरान मंडी मंडल के तहत निरीक्षकों ने 223 औचक निरीक्षण किए। इस दौरान मंडी और कुल्लू जिला में नियमों की अवहेलना करते हुए निरीक्षकों ने 17 दुकानदार पकड़े। निरीक्षण में विभागीय टीम ने पाया कि कुछ दुकानदार निर्धारित रेट से ज्यादा दाम ग्राहकों से वसूल रहे थे। वहीं कुछ दुकानदार कम वजन में सामान को तोल कर ग्राहकों को चूना लगा रहे थे। मंडी मंडल के तहत मंडी क्षेत्र में 50 निरीक्षण में चार चालान, सुंदरनगर में 67 निरीक्षण में छह, कुल्लू में 55 निरीक्षण में तीन और अन्य निरीक्षण में चार चालान किए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण में भार तोलने वाले बटों की जांच भी गई। उक्त 17 दुकानदारों व जुलाई माह के पेंडिंग दस दुकानदारों को कार्यालय में तलब किया गया था। पेशी के दौरान सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने विधिक मापक विज्ञान अधिनियम 2009 और विधिक मापक विज्ञान बंद वस्तुएं अधिनियम 2011 के तहत दुकानदारों को साढ़े 52 हजार रुपये जुर्माना किया। इस संबंध में विधिक माप विज्ञान (माप-तोल) मंडी मंडल के सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बताया कि 27 मामलों पर विभागीय समझौतों के तहत 52,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन