{"_id":"66c9cbba0a0bce7f8d097e55","slug":"devotees-will-swing-kanha-in-the-temples-of-chhoti-kashi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-134031-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी काशी के मंदिरों में कान्हा को झूला झुलाएंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी काशी के मंदिरों में कान्हा को झूला झुलाएंगे भक्त
Sat, 24 Aug 2024 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में तैयारियों का दौर शुरू, भजन कीर्तन का चलेगा दौर
जन्माष्टमी के दिन रात को पुलिस की गश्त भी बढ़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी शहर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न मंदिरों में झूले डाले जाएंगे। इन्हें झुलाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी होड़ रहेगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी त्योहार को लेकर मंदिरों और लोगों ने अपने घरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। रात 12 बजे तक शहर के मंदिरों में राधा-कृष्ण नाम का गुणगान चलेगा।
ऐसे में शहरभर में रात 12 बजे तक लोगों की चहलकदमी रहेगी। हालांकि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी तरह की अनहोनी, लड़ाई-झगड़ा और अन्य तरह की वारदातों को रोका जा सके।
जन्माष्टमी पर्व पर राज देवता माधोराय मंदिर में विशेष आयोजन रहेगा। शहर के लोग माधोराय मंदिर पहुंचकर कृष्ण जन्म पर भजन कीर्तन में भाग लेंगे। इसके लिए मंदिर कमेटियों ने भी रूपरेखा तैयार कर ली है। बाबा भूतनाथ मंदिर, एकादश रूद्र, रूद्र मंदिर, सिद्ध भद्रा काली, भुवनेश्वरी मंदिर, काली चामुंडा, सिद्ध काली सहित अन्य मंदिरों में कान्हा के लिए झूले और पालने लगाए जाएंगे। इस दौरान मंदिर कमेटियों द्वारा श्रद्धालुओं को पंच मेवा प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। बता दें कि जन्माष्टमी पर व्रत करने वाले लोग दिन भर निराहार रहते है। मंदिरों में पूजा पाठ, व कथा के बाद रात 12 बजे व्रत का उद्यापन करने पर ही भोजन ग्रहण करते हैं। कृष्ण जन्म होने पर शहर में आतिशबाजी व पटाखे भी फोड़े जाएंगे।