फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dev prasar

देव पराशर ऋषि मंदिर के अधिग्रहण की तैयारी, उखड़ा देव समाज

Sun, 20 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 20 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

न पर सनोर, बदार, उत्तरशाल और कुल्लू जिला के देव समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हनोगी माता मंदिर में आयोजित की गई। इसमें कुल्लू के विधायक एवं हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्ष सर्व देवता कारदार सेवा समिति मंडी के प्रधान पंडित शिवपाल शर्मा ने की।

विज्ञापन


बैठक में उपस्थित लोगों ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पराशर ऋषि मंदिर का अधिग्रहण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अगर सरकार ऐसा करती है तो देव समाज इसका कड़ा विरोध करेगा। उधर, कुल्लू देव समाज के मुखिया के नाते महेश्वर सिंह ने कहा कि अगर अब देव संस्कृति को नहीं बचाया गया तो इसके बुरे परिणाम समाज को भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पराशर ऋषि मंदिर के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू की है तो यह गलत है।
विज्ञापन


इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। वहीं पराशर ऋषि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने बताया कि सरकार इस मंदिर के अधिग्रहण करने की प्रकिया शुरू की है जिसका पूरा देव समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्राचीन परपंरा टूटेंगी और देव संस्कृति भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व देवता कारदार समिति के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा होगा तो इसका विरोध किया जाएगा। बैठक में पराशर ऋषि मंदिर प्रबंधन समिति के महामंत्री हरि सिंह, हेतराम कोषाध्यक्ष, धमेंद्र ठाकुर, गंगा सिंह ठाकुर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर ठाकुर, भगत नेगी, मोहन ठाकुर, इंद्र देव, सुरज मणी, पंडित भीखम राम, भगत राम वर्मा, ज्योति ठाकुर, गोविंद ठाकुर और अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed