फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dev culture

सराज में देवलुओं ने अश्लील जुमलों से भगाईं बुरी शक्तियां

Sat, 13 May 2017 11:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 13 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
dev culture
चुंजवालाधार में देवता को हाथ की चेन बनाकर खींचते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

थुनाग/बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के चुंजबालाधार में देव चुंजबाला शिव का दो दिवसीय होम (बीह उत्सव) का शनिवार को भव्य आगाज हो गया है। चुंजबाला धार में हर हर महादेव की ध्वनि से क्षेत्र गूंज उठा। उत्सव में क्षेत्र की छह पंचायतों के हजारों लोगों ने शिरकत की। पारपंरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देव उत्सव में माहौल देवमय हो गया। देव कारज में हर घर से सदस्य शरीक होने पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि बुरी शक्तिओं को भगाने  के लिए मेले में अश्लील तंज कसे जाते हैं।

विज्ञापन

देव उत्सव देर शाम बाद बुरी शक्तियों को भगाने के लिए देवलु अश्लील गालियां भी देते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। देव कार्यवाही के दौरान रात्रि को देव कारिंदों के साथ नृत्यों का आयोजन भी किया जाता है। नृत्य के दौरान अश्लील तंज भी कसे जाते हैं। देव चुंजबाला कांढा स्थित देव कोठी से चुंजबालाधार में देवलुओं संग उत्सव शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन


देव चुंजबाला के पहुंचते ही देव कारज शुरू हो गए। देव चुंजबाला कमेटी के अध्यक्ष हरि सिंह चौहान, कारदार जीत, बुद्धि सिंह ने कहा कि हर वर्ष उत्सव मनाया जाता है। रविवार को होम में श्रद्धालु देव के गुर से पूछ लेंगे। होम के दूसरे दिन देव क्षेत्र की सुख शांति के लिए भविष्यवाणी करते है। देव चुंजबाला शिव को स्टीक भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है। देव चुंजबाला को देव स्थल तक पहुंचाने के लिए देवलु पांच किमी खड़ी चढ़ाई पर हाथ की चेन बनाकर देव कोठी तक पहुंचाते हैं। इसमें महिला श्रद्धालु भी शिरकत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed