फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Despite the approval of Rs 219 crore, the Tattapani-Neri road has not been restored.

Mandi News: 219 करोड़ मंजूर होने पर भी तत्तापानी-नेरी मार्ग बहाल नहीं

Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Despite the approval of Rs 219 crore, the Tattapani-Neri road has not been restored.
सुंदरनगर में बाली कैंची के पास सड़क ध्वस्त, लोग पैदल चलने को मजबूर
विज्ञापन

विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। तत्तापानी-नेरी मार्ग पर बाली कैंची के पास पिछले 15 दिन से यातायात पूरी तरह बंद होने के बावजूद बहाली कार्य शुरू न होने से विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क ध्वस्त होने से क्षेत्र के हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित है। स्कूल, नौकरी और अस्पताल जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सीआरआईएफ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस सड़क के लिए 219 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप लगाया कि पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद विभागीय लापरवाही के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री जमीनी हकीकत से दूर हैं और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है। सड़क बंद होने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं किया गया तो इस मुद्दे को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed