{"_id":"6afef9d3c9d8369d440236d3","slug":"deliberation-on-the-quality-of-education-and-development-initiatives-mandi-news-c-90-1-ssml1045-222149-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षा की गुणवत्ता और विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षा की गुणवत्ता और विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन
एसएमसी की मासिक बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर (सीबीएसई) में वीरवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की मासिक बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और सीबीएसई के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यालय के समग्र विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
बैठक में एसएमसी सदस्यों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर अपने विचार रखे और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। सदस्यों ने कहा कि विद्यालय के विकास में प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।